जीवन का सबसे बड़ा सच यही है कि मौत शाश्वत है। हम हमेशा इस सच से भागने की कोशिश भी करते हैं लेकिन कभी भाग नहीं पाते हैं। हिंदी फिल्मों के सदाबहार नायक देवआनंद साहब भी अब हमारे बीच नहीं हैं। दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। यह वही दिल है जिसने उन्हें 88 साल की उम्र में भी जवां बना कर रखा था। आखिरकार उसी दिल ने उन्हें हमसे छीन लिया। देवआनंद साहब अपने आप में एक किवदंती बन चुके थे। जिस उम्र में आम लोग भगवान के भजन में लग जाते हैं उस उम्र में नई फिल्मों की तैयारी में लगे थे। जिस जीवटता की बात हम किताबों में पढ़ा करते हैं उसकी मिसाल थे देवसाहब। मेरे जैसे करोड़ों लोग हैं जो कभी देवसाहब से नहीं मिले लेकिन उनकी फिल्मों ने ऐसा खिंचाव था कि सभी अपने को देवसाहब के साथ जोड़ लेते थे। छह दशक तक हिंदी फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले देवसाहब ने कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने कभी भी फिल्मों के सेल्समैन के रूप में नायक का रोल नहीं अदा किया। उन्हें कभी इस बात की चिंता नहीं रही कि उनकी फिल्म बाक्स ऑफिस पर चलेगी या पिट जायेगी। यही वजह थी कि उन्होंने 'गाइड' फिल्म बनाई। आरके लक
न काहू से दोस्ती, न काहू से बैर