सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

वो शहनाई का जादूगर था, इंसानी जज्बातों का रखवाला भी, वो बिस्मिल्ला था

बिस्मिल्लाह खां को यूं तो पूरी दुनिया जानती है लेकिन जो लोग उनसे मिले थे वो बिस्मिल्ला खां को उनके संगीत के साथ साथ उनके इंसानी जज्बातों के प्रति संवेदनशीलता के लिए भी मानते थे। मेरा सौभाग्य रहा कि जिस शहर में बिस्मिल्ला खां ने शहनाई के सुर साधे उसी शहर में मेरी भी आंख खुली। बिस्मिल्ला खां को करीब से देखा तो महसूस हुआ कि ये दुनिया बिस्मिल्ला खां को जितना जानती है कुछ कम ही जानती है। शहर बनारस की तंग गली में एक छोटे से मकान में रहने वाले बिस्मिल्ला खां अपने घर के ड्राइंग रूम में बांह वाली बनियान या बंडी पहने मिल जाते। कमरे में उनके मिले पुरुस्कारों और सम्मान की तस्वीरे लगी थीं। बिस्मिल्ला खां की शहनाई उनके संगीत के शिखर पर तो ले आई थी लेकिन बतौर इंसान वो बिल्कुल सरल थे। बनारसी अंदाज और ठसक हर ओर से झलकती। बातों में मुलायमियत थी ही। रह रह कर ठहाके लगाकर हंसते फिर प प प प करते शहनाई की धुन गुनगुना देते। बनारस और गंगा के प्रति उनका लगाव गजब का था। एक बार उन्हें अमेरिका में रहने का निमंत्रण दिया गया। बिस्मिल्ला खां ने निमंत्रण देने वाले से पूछा कि सब तो ठीक है लेकिन अमेरिका मे

गौरी लंकेश ने मरने से पहले लिखा था ये लेख, ये उनके आखिरी शब्द हैं

गौरी लंकेश नाम है पत्रिका का। 16 पन्नों की यह पत्रिका हर हफ्ते निकलती है। 15 रुपये कीमत होती है। 13 सितंबर का अंक गौरी लंकेश के लिए आख़िरी साबित हुआ। हमने अपने मित्र की मदद से उनके आख़िरी संपादकीय का हिन्दी में अनुवाद किया है ताकि आपको पता चल सके कि कन्नडा में लिखने वाली इस पत्रकार की लिखावट कैसी थी, उसकी धार कैसी थी। हर अंक में गौरी ‘कंडा हागे’ नाम से कालम लिखती थीं। कंडा हागे का मतलब होता है जैसा मैने देखा। उनका संपादकीय पत्रिका के तीसरे पन्ने पर छपता था। इस बार का संपादकीय फेक न्यूज़ पर था और उसका टाइटल था- फेक न्यूज़ के ज़माने में- इस हफ्ते के इश्यू में मेरे दोस्त डॉ वासु ने गोएबल्स की तरह इंडिया में फेक न्यूज़ बनाने की फैक्ट्री के बारे में लिखा है। झूठ की ऐसी फैक्ट्रियां ज़्यादातर मोदी भक्त ही चलाते हैं। झूठ की फैक्ट्री से जो नुकसान हो रहा है मैं उसके बारे में अपने संपादकीय में बताने का प्रयास करूंगी। अभी परसों ही गणेश चतुर्थी थी। उस दिन सोशल मीडिया में एक झूठ फैलाया गया। फैलाने वाले संघ के लोग थे। ये झूठ क्या है? झूठ ये है कि कर्नाटक सरकार जहां बोलेगी वहीं गणेश जी की प्रतिम

गौरी लंकेश को मार दिया गया, फिर बोधिसत्व की ये कविता क्या कह गई

गौरी लंकेश की हत्या के बाद बोधिसत्व की एक कविता  अपना   शुभ   लाभ   देख   कर   मैं   चुप   हूँ   गौरी   लंकेश एक   एक   कर   मारे   जा   रहे   हैं   लोग और   मैं   चुप   हूँ मैं   चुप   हूँ इसीलिए   किसी   भी खतरे   में   नहीं   मैं   गौरी   लंकेश  ? मैं   देख   नहीं   रहा   उधर लोग   मारे   जा   रहे   हैं   जिधर जिधर   जहाँ   आग   लगी   है जिधर   संताप   का   सुराज   है वह   दिशा   ओझल   है   मुझसे   । सुनों   गौरी   लंंकेश   । मैं   बोलूँगा   तो पद्मश्री   नहीं   मिलेगा   मुझे मैं   बोलूँगा   तो पुरस्कार   नहीं   मिलेगा   मुझे मैं   बोलूँगा   तो भारत   रत्न   नहीं   बन   पाऊँगा   । देखो   गौरी कितना सुखी   हूँ   और   सुरक्षित   हूँ   मैं   चुप   रह   कर कितना   उज्जवल   भविष्य   है   मेरा हर   दिशा   से   शुभ   और   लाभ   से   घिरा   हूँ   । और   कितना   बोलूँंगा हर   दिन   होगी   हत्या हत्यारे   कितने   कितने   हैं कितने   रूप   में अनूठे   और   सर्वव्यापी कण - कण   में   है   उनका   प्रभाव उत्तर   दक्षिण

वो महिला जो तीन तलाक की जंग जीत चुकी थी लेकिन राजीव गांधी ने उसे संसद में हरा दिया था

ये वाक्या सन 1978 का है। मध्य प्रदेश के एक वकील हुआ करते थे मोहम्मद अहमद खां। साहब हुजूर ने अपनी पहली शादी को 14 साल गुजारने के बाद दूसरी शादी कर ली।  बाद में अपनी पहली बीवी को तलाक दे दिया। अपने पांच बच्चों को लेकर ये महिला अपने पति से अलग हो गई। यही वो महिला थी जिसने तीन तलाक के खिलाफ सबसे पहले आवाज उठायी। इस महिला का नाम था शाह बानो।     नई शादी करने के बाद वकील अहमद ने कुछ दिनों तक शाह बानो को गुजारा भत्ता दिया। बाद में देना बंद कर दिया। शाह बानो उस वक्त साठ साल की उम्र पार कर चुकी थीं। शाह बानो ने गुजारा भत्ता के लिए निचली अदालत में अपील दायर की। ये 1978 की गर्मियों की बात रही होगी। वकील साहब ने इस्लाम की आड़ लेकर होशियारी दिखाई और शाह बानो को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद अहमद खां ने कोर्ट से कहा कि अब वो उनकी बीवी हैं ही नहीं तो गुजारा भत्ता देने का सवाल ही नहीं उठता। हालांकि इसके बावजूद कोर्ट ने 1979 में अहमद खां को शाह बानो को भत्ता देने का आदेश सुनाया।  शाह बानो (pic by - scroll.in) 1980 में शाह बानो अपना भत्ता बढ़वाने के लिए एमपी हाइकोर्ट पहुंच गईं तो वकील अह

माटुंगा की खुशी बांटी जाए, फिर खुशी बढ़ाने की सोची जाए

महाराष्ट्र का माटुंगा रेलवे स्टेशन हाल में पूरी तरह से महिलाओं के हाथ में दे दिया गया। ये देश का ऐसा पहला रेलवे स्टेशन है जिसकी सभी व्यवस्थाएं महिलाओं के हाथ में होंगी। स्टेशन में गाड़ियों के आने जाने के समय के एनाउंसमेंट्स से लेकर यात्रियों के टिकट चेक करने तक के सभी काम महिलाओं के ही जिम्मे हैं। स्टेशन का कंट्रोल रूम भी महिलाएं संभालती हैं। टिकट काटने का काम भी महिलाओं के ही जिम्मे है। ये एक सुखद एहसास है। जिस देश में बच्चियों को गर्भ में मारने की प्रवृत्ति भी समाज में व्याप्त हो उसी देश में जब ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं तो किसी को भी सुखद एहसास स्वाभाविक है। माटुंगा को दिमाग में जब हरियाणा का ख्याल आता है तो मानों दिल ये सोचने को मजबूर हो जाता है कि यदि वहां गर्भ में मरने वाली बच्चियों को बचा लिया जाता तो शायद वो भी किसी 'माटुंगा' को संभाल रहीं होती। देश में महिला और पुरुषों में कई स्तरों में असंतुलन है। बच्चियों के साथ भेदभाव मां के गर्भ में ही शुरु हो जाता है। बच्चियों की स्कूलिंग का हाल भी देश में बुरा है। आंकड़े देने की आवश्यकता नहीं है। ये अब इतना गूढ़ विषय भी नह

हमारे 'सोशल' होने का साइड इफेक्ट है 'ब्लू व्हेल' का 'आदमखोर' होना

इन दिनों ब्लू व्हेल नाम के एक ऑनलाइन गेम की दहशत से पूरी दुनिया डरी हुई है। इस गेम के दिए टास्क पूरे करने के चक्कर में दुनिया भर में अब तक 130 लोगों की मौत हो चुकी है। ये गेम रशिया के एक मनोवैज्ञानिक ने ईजाद किया था। हालांकि वो इस समय जेल में है लेकिन उसका गेम आजाद है और लोगों की जान ले रहा है। दरअसल ब्लू व्हेल में पचास दिनों में पचास टास्क दिए जाते हैं। शुुरुआती टास्क आसान होते हैं लेकिन बाद के टास्क जान लेने वाले। इस खेल में खेलने वाले को अपनी जान अनोखे तरीके से लेने का टास्क दिया जाता है। दुनिया में इसी टास्क को पूरा करते हुए 130 लोग मर चुके हैं। भारत में भी इस खेल के टास्क पूरे करते समय मौतें रिकार्ड की जा चुकी हैं। सबसे पहला मामला मुंबई में एक छात्र का सामने आया था। इस खेल और सोशल नेटवर्किंग साइट्स का आपसी तालमेल समझना जरूरी है। दरअसल हम सोशल नेटवर्किंग साइट्स की जिस आभासी दुनिया में जीने लगे हैं, मौत के इस खेल ने इसे नेटवर्किंग साइट्स के जाल को सहारा बनाया। रशिया में एक सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए इसे लोगों तक पहुंचाया गया। धीरे धीरे मौत की नेटवर्किंग होती गई और ब्लू

एक पंद्रह अगस्त यहां भी मना लेकिन झंडा नहीं फहरा, बस चली ताकि बच्चियां स्कूल ना छोड़ें

कैसी कैसी दास्तां है इस देश में। अब यही दास्तां ले लीजिए जिसका जिक्र हम अपनी इस पोस्ट में करने जा रहें हैं। दरअसल राजस्थान के सीकर इलाके में एक डॉक्टर दंपत्ति ने इलाके में स्कूल जाने वाली लड़कियों को बस दी। डाक्टर दंपत्ति के लड़कियों के लिए बस उपलब्ध कराने के पीछे की वजह हमारे समाज के लिए कलंक है। फिर भी आपके लिए जानना जरूरी है। दरअसल डाक्टर आर पी यादव को किसी पारिवारिक काम से सीकर के नीम का थाना इलाके से आना जाना हुआ। कार से आते जाते उन्होंने मिट्टी से सने रास्तों पर स्कूल से लौटती बच्चियों को देखा। लड़कियों की परेशानी देखकर डाक्टर यादव ने कुछ बच्चियों को अपनी गाड़ी में लिफ्ट दे दी। रास्ते में बातचीत के दौरान पता चला कि इलाके की लड़कियों को मिट्टी से सने रास्ते पर चलने से बड़ी एक परेशानी का सामना करना पड़ता है। दरअसल स्कूल आने जाने के दौरान इन लड़कियों को छे़ड़खानी का सामना करना पड़ता। हालात ऐसे थे कि कई बच्चियों ने पढ़ाई तक छोड़ दी थी। डाक्टर साहब को ये बात अंदर तक चुभ गई। गाड़ी में बैठे बैठे डाक्टर साहब ने मानों प्रण ले लिया। बच्चियों को गाड़ी से उतारने के बाद डाक्टर जब घ